रायपुर में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली कथित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक फर्जी कैफे से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां इस पार्टी के आयोजन की तैयारी चल रही थी।

पुलिस कमिश्नरेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आयोजकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी का सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रमोशनल वीडियो और पोस्टर में आपत्तिजनक कंटेंट के साथ नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पार्टी से जुड़े फोटो, पोस्टर और वीडियो भी हटवाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी में शामिल होने के लिए 8 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की बुकिंग फीस तय की गई थी। पुलिस अब आयोजकों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आयोजन के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?