
न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश, राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया आयोजन
दुर्ग। संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों सहित 100 से अधिक लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभिनेष सुराना के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने उपस्थितजनों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने और उनके अनुरूप आचरण करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. राकेश रंजन सिंह, डॉ. श्रीनिवास डी. देशमुख एवं डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन
