शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

‘Global Action for a Cooler Planet’ थीम पर विद्यार्थियों को ओजोन परत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

रिसाली। शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विज्ञान एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा बढ़ते वैश्विक तापमान के प्रति जागरूक करना रहा।

इस वर्ष ओजोन दिवस की थीम “Global Action for a Cooler Planet” को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रो. शंभूप्रसाद निर्मलकर ने ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती विनीता ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और दैनिक जीवन में ऐसे व्यवहार अपनाने का आह्वान किया, जिससे प्रकृति एवं पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा ओजोन परत की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?