शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में महिला सुरक्षा एवं POSH एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री अनामिका राय गुहा, अधिवक्ता, समाजसेविका एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम विधि प्रकोष्ठ की सदस्य रहीं।

कार्यक्रम में सुश्री अनामिका राय गुहा ने अपने छात्र-छात्राओं को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के विभिन्न प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, लैंगिक समानता, उत्पीड़न की स्थिति में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं तथा शिकायत निवारण की व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन सुजाता मंडावी, बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा द्वारा किया गया। अंत में संध्या मारकंडे ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?