भिलाई में परीक्षा देने आए छात्र पर चाकू से हमला, पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर वारदात

Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास बीजापुर से अपनी बहन के साथ परीक्षा देने आए एक छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, छात्र अपनी बहन के साथ परीक्षा देने भिलाई आया हुआ था। इसी दौरान आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे। छात्र द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र की बहन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और भाई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बहन ने घायल छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वह परीक्षा दे सके।

मामले की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?