महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में सेंध, कंबल के सहारे दीवार फांदकर चार कैदी फरार

Spread the love

सुबह करीब 4 बजे दिया वारदात को अंजाम, तीन NDPS और एक चोरी के मामले में थे बंद; भागने की कोशिश में पांचवां कैदी पकड़ा गया

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे कैदियों ने जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, फरार हुए कैदियों में धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र शामिल हैं, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद थे। वहीं चौथा कैदी पंचराम चोरी के मामले में आरोपी बताया जा रहा है। चारों ने जेल की दीवार पार करने के लिए जेल में उपलब्ध कंबलों का इस्तेमाल किया। कंबलों के सहारे दीवार पर चढ़कर उन्होंने जेल से बाहर निकलने का रास्ता बनाया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में कुल पांच कैदी फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से चार कैदी दीवार फांदकर भागने में सफल रहे, जबकि पांचवां कैदी दीवार पार करने के दौरान नीचे गिर गया। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। फरार कैदियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर खोजबीन की जा रही है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के फरार होने की परिस्थितियों को लेकर भी जांच की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?