रायगढ़: दो शादियां करने के बाद युवती को शादी का झांसा देकर 8 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पहले से दो शादियां कर चुका था आरोपी, खुद को अविवाहित बताकर प्रेमजाल में फंसाया। पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता (30) निवासी गोधनपुर, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में धरमजयगढ़ स्थित किराए के मकान के पास उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन वह लगातार शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। इस दौरान आरोपी उसे रायगढ़ और अंबिकापुर भी ले गया, जहां भी उसका शोषण जारी रहा।

जब पीड़िता को आरोपी की दोनों शादियों की जानकारी मिली और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

मामले में धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?