भीषण गर्मी में NSS स्वयंसेवकों ने बांटा शीतल जल, सेवा भाव की हुई सराहना

Spread the love

National Service Scheme की भावना “Not Me But You” को साकार करते हुए Indira Gandhi Government Post Graduate College की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल पेयजल सेवा एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते तापमान में लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

यह सेवा कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य Dr. Alka Meshram के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी Suresh Kumar Thakur के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS इकाई के दलनायक Sushil Shetty के विशेष प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक Dr. Namita Guha Rai, Dr. Neeta Daniel, Dr. Merily Roy एवं Dr. M. S. Patel सहित कार्यालयीन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक Lalit Kumar एवं Reema Chandel ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं स्वयंसेवक विधि, साक्षी, तान्या एवं अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम में Santosh Agrawal, Khemraj Chandrakar, K. K. Yadav एवं Rupesh Parmar की विशेष उपस्थिति रही। महाविद्यालय की प्राचार्य ने NSS स्वयंसेवकों के सेवा भाव, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने आमजन को गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने NSS इकाई द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों के सेवा भाव को सराहा।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, मानव सेवा एवं सामुदायिक सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?