सांदीपनी एकेडमी अछोटी में नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत 150 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Spread the love

अछोटी, दुर्ग | 21 अगस्त 2026। सांदीपनी एकेडमी, अछोटी, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सेल द्वारा मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से नशा-मुक्त भारत के लिए जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम “नशा मुक्त भारत अभियान” एवं “मिशन स्पंदन” के अंतर्गत “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा-अभियान” की थीम पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 150 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को दादी प्रकाशमणि जी की पवित्र स्मृति को समर्पित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवा पीढ़ी को जागरूक और सशक्त बनाकर ही स्वस्थ, विकसित एवं नशा-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के निदेशक श्री महेंद्र चौबे के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही डॉ. स्वाति श्रीवास्तव (प्रिंसिपल-शिक्षा एवं मल्टीडिसिप्लिनरी प्रोग्राम), श्री सुधीर तिवारी (प्रशासक), डॉ. संध्या पुजारी (विभागाध्यक्ष) एवं श्री दिगेश साहू (ITI विभागाध्यक्ष) के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की गई।

आयोजन के सफल समन्वय में सुश्री नेहा डनसेना, श्री विवेक कुमार गौतम एवं श्री गुलसन कुमार बेहेरा (IQAC समन्वयक) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?