शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन

Spread the love

दुर्ग। शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई के सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) डॉ. राकेश मिंज उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. राकेश मिंज ने अपने व्याख्यान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च को मनाए जाने के कारणों एवं इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों, उपभोक्ता आयोग में वाद प्रस्तुत करने की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक एवं सजग रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री नूतन कुमार देवांगन के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) श्री लिनेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. शंभू प्रसाद निर्मलकर, प्रो. विनीता, डॉ. ममता, डॉ. पूजा पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?