रवेलीडीह में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

दुर्ग। शासकीय वि. या. ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के समाजकार्य विभाग द्वारा RUSA 2.0 के प्रायोजन से विस्तार गतिविधि के अंतर्गत आज ग्राम रवेलीडीह में “वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल बैंकिंग, UPI एवं ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में सावधानी, साइबर ठगी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को OTP, ATM PIN, बैंक खाते की जानकारी एवं अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही फर्जी कॉल, SMS, लिंक एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की पहचान और उनसे बचने के उपायों पर चर्चा की गई। एवं रैली के माध्यम से भी किया गया

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सावधानी बरतने तथा संबंधित माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी शंकाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

समाजकार्य विभाग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों के साथ संवाद किया तथा वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेशों को समुदाय तक पहुँचाया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को सामुदायिक सहभागिता, जनजागरूकता एवं व्यावहारिक समाजकार्य का अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को ग्रामीण समुदाय के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक विस्तार गतिविधि के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?