
भिलाई |
इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अल्का मेश्राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रभा राव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा राव ने महिला सुरक्षा के लिए भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. श्रीमती अल्का मेश्राम ने “Give to Gain” थीम पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रबिन्दर छाबड़ा ने आंतरिक समिति, विशाखा दिशानिर्देश तथा POSH (Prevention of Sexual Harassment) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी महिला प्राध्यापकों, महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं का स्वागत गुलाब पुष्प एवं तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर छात्रा कु. अंजली निषाद (बी.ए. सेमेस्टर II) एवं डिकेश्वरी साहू (बी.ए. भाग-III) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डॉ. अल्पा श्रीवास्तव एवं डॉ. चांदनी मरकाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त महिला प्राध्यापक एवं स्टाफ की उपस्थिति रही।

