दंतेवाड़ा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की भर्ती, 11 पदों के लिए 18 जून को वॉक-इन-इंटरव्यू

Spread the love

दंतेवाड़ा, 30 मई 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की गई है। यह भर्ती योग्य अभ्यर्थियों के लिए संविदा आधार पर की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, 18 जून 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय कलेक्टर (शंकनी सभा कक्ष), जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के अंतर्गत निम्नलिखित पद शामिल हैं—

पद का नामरिक्त पद
स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर01
कबड्डी प्रशिक्षक01
क्रिकेट प्रशिक्षक01
कयाकिंग प्रशिक्षक01
फिजियो थेरेपिस्ट01
अधीक्षिका (बालिका)01
भृत्य01
रसोइया04
कुल पद11

वेतनमान

  • स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर – ₹39,875 प्रतिमाह
  • प्रशिक्षक एवं फिजियो थेरेपिस्ट पद – ₹35,165 प्रतिमाह
  • अधीक्षिका (बालिका) – ₹20,675 प्रतिमाह
  • भृत्य एवं रसोइया – कलेक्टर दर के अनुसार

वेबसाइट पर उपलब्ध होगी विस्तृत जानकारी

विभाग ने बताया है कि भर्ती से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट:

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?