दुर्ग। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) नई दिल्ली की टर्म एण्ड परीक्षा 01 जून से दो पालियों में साईस कॉलेज, दुर्ग स्थित अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 में जारी है इस परीक्षा में ग्रामीण विकास से संबंधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.ए. आर.डी. तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 200 से अधिक परीक्षार्थी प्रतिदिन शामिल हो रहे है। यह जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि टर्म एण्ड परीक्षा में इग्नू क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र रायपुर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला प्रतिदिन प्रत्येक परीक्षा कक्ष की सघन जांच कर रहे है। इग्नू की परीक्षाओं के आरंभिक 10 दिन पूर्ण होने तक एक भी नकल का प्रकरण नही बना है।
इग्नू अध्ययन केन्द्र के सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ. जी.एस. ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी, जानकारी के अनुसार इग्नू की टर्म एण्ड परीक्षा 19 जुलाई तक संचालित होगीं। इन परीक्षाओं मे बी.ए.. बी. कॉम., बीएससी, एम.ए., एमकॉम, एम.एस.डब्ल्यू, बी.सी. ए., एम.सी.ए., एम.ए. भगवत गीता, एम.ए. ज्योतिष तथा विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सटिर्फिकेट तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शामिल है। जिन विषयों में प्रोजेक्ट जमा करना अनिवार्य है, उन विषयों के प्रोजेक्ट भी 30 जून तक इग्नू अध्ययन केन्द्र से अग्रेषित कराकर रायपुर अथवा दिल्ली भेज सकते है।
इग्नू अध्ययन केन्द्र के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि इस वर्ष टर्म एण्ड परीक्षा में 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रातः कालीन पाली प्रातः 10.00 से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगी। डॉ. सुराना ने बताया कि इग्नू के जुलाई सत्र 2026 में प्रवेश का आरंभ 15 जून के पश्चात् ऑनलाईन रूप से होना संभावित है, जो विद्यार्थी इग्नू जुलाई सत्र में प्रवेश लेना चाहते है, वे इग्नू की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन कर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते है।


