बलौदाबाजार में मेगा प्लेसमेंट कैंप कल, 186 पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6 मई को लाईवलीहुड कॉलेज सकरी में होगा आयोजन

बलौदाबाजार। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में निजी क्षेत्र की 5 प्रतिष्ठित कंपनियां कुल 186 पदों पर भर्ती करेंगी।

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवा इसमें शामिल होकर रोजगार पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा निम्न पदों के लिए चयन किया जाएगा—

  • शिक्षक
  • रिलेशनशिप सेल्स
  • रिसेप्शनिस्ट
  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर
  • मार्केटिंग मैनेजर
  • ट्रेनर व मोबाइलाइजर
  • फील्ड ऑफिसर
  • कलेक्शन ऑफिसर

चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 8 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या eRojgar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

साथ लाना होगा ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के दौरान निम्न दस्तावेज साथ रखना होगा—

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
  • रोजगार पंजीयन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय या 07727-299443 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?