दिल दहला देने वाला हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर…..

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में लगे विंडो एसी ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे घर में सो रहे पिता-पुत्र आग की चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद पुरुषोत्तम पटेल और उनके बेटे राजवीर पटेल को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर का दरवाजा बंद होने के कारण मोहल्लेवासियों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पिता-पुत्र को बाहर निकाला। हालांकि तब तक पुरुषोत्तम पटेल गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पुत्र राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका इलाज जारी है।

आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। घर में खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल राजवीर पटेल का हाल ही में 19वां जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?