
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (खाद्य) और लैब असिस्टेंट (औषधि) के कुल 36 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।
कुल पदों का विवरण
- नमूना सहायक – 30 पद
- लैब असिस्टेंट (खाद्य) – 3 पद
- लैब असिस्टेंट (औषधि) – 3 पद
इस प्रकार तीनों पदों को मिलाकर कुल 36 रिक्तियों पर भर्ती होगी।
वेतनमान
सभी पदों के लिए वेतनमान 5200–20200 रुपये + 1900 रुपये ग्रेड पे (लेवल-4) निर्धारित किया गया है।
आरक्षण का लाभ
विज्ञापन के अनुसार राज्य शासन के नियमानुसार महिलाओं को 30 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत तथा दिव्यांगजनों को 7 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं अन्य दिशा-निर्देश छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें, परीक्षा का पाठ्यक्रम, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि तथा अन्य आवश्यक निर्देश जल्द ही व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से व्यापम की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।




