रायपुर में तालाब किनारे मिला विकसित भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास ईएसआईसी अस्पताल के समीप तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तालाब किनारे पड़े भ्रूण को देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी भ्रूण मिलने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना होने से क्षेत्रवासियों में चिंता और नाराजगी है।

सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाओं का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?