नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना तथा उनमें स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. लिनेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली सामाजिक, शारीरिक तथा मानसिक हानियों के संबंध में विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया ।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में संयोजक शंभूप्रसाद निर्मलकर, सदस्य श्रीमती विनीता, डॉ ममता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नागरत्ना गनवीर, प्राे नूतन कुमार देवांगन, डॉ पूजा पांडेय, डॉ रितु श्रीवास्तव, वेदप्रकाश सिंह, प्राे रोशन सिंह,महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?