साईंस कालेज, दुर्ग एवं लायंस क्लब दुर्ग विजन द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र परीक्षण एवं डायबिटीज परीक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग एवं लायंस क्लब दुर्ग विजन के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय के शहीद वीर नारायण सिंह ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों हेतु डायबिटीज परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यकम प्रभारी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह एवं लायंस क्लब दुर्ग विजन की अध्यक्ष श्रीमती विनती अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों तथा 100 से अधिक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

लायंस क्लब दुर्ग विजन द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह की संयोजक पी.एन.जे.एस. लायन मीनाक्षी अग्रवाल तथा सचिव एमजे.एफ. लायन पी.बी. सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जाज्ञासी तथा पंकज साहू मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ चन्दर बाफना एवं रक्त परीक्षण श्री अमर दिवाकर एवं श्री विनीत साहू सौजन्यता एलएमबीक फार्मा डिवीजन ने अपना रचनात्मक सहयोग दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिह ने लायंस क्लब दुर्ग विजन की इस रचनात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सीधा लाभ महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को मिला है। लायंस क्लब, दुर्ग विजन के अध्यक्ष, श्रीमती विनती अग्रवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हेत सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए साईंस कालेज, दुर्ग प्रशासन को धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान एमजेएफ लायन डॉ. रूचि सक्सेना एमजेएफ लायन पीबी सक्सेना, पीएमजेएफ लायन मीनाक्षी अग्रवाल, लायन श्रीमती शरद अग्रवाल, लायन दुर्गेश नंदिनी दुबे, लायन राजलक्ष्मी तिवारी, लायन डॉ. संजय जैन, लायन श्रीमती विभा गुप्ता, लायन श्रीमती सुनंदा स्वामी, डॉ. एस.डी. देशमुख, डॉ. अभिनेष सुराना, मुख्य लिपिक श्रीमती गिरिजा सोनी सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब, दुर्ग विजन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?