डॉ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, पाण्डेय ने आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव के रूप में कार्यभार दोपहर 1200 बजे ग्रहण कर लिया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. अनिल पाण्डेय द्वारा कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, साईंस कालेज, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश रंजन सिंह, डॉ. एस.डी देशमुख, डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी तथा विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. नीलू श्रीवास्तव, स्पार्ट्स डायरेक्टर डॉ. दिनेश नामदेव सहायक कुलसचिव श्री दिग्विजय कुमार, श्री हिमांशु शेखर मंडावी तथा सहायक संचालक, उच्चशिक्षा डॉ. सुमीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. संजय तिवारी ने डॉ अनिल पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ पाण्डेय के लगभग 33 वर्ष की लंबी शासकीय सेवा के अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा। साईंस कालेज के प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार सिंह ने डॉ. पाण्डेय को एक समर्पित प्राध्यापक निरूपित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डेय के विश्वविद्यालय में पदस्थापना से विश्वविद्यालय को नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है, कि इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय साईंस कालेज दुर्ग तथा शासकीय डीबी, गर्ल्स कॉलेज, रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। डॉ. पाण्डेय के मार्गदर्शन में 5 से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। डॉ. पाण्डेय के लगभग 50 से अधिक शोध पत्र उच्च स्तरीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित है। साईंस कालेज, दुर्ग के समस्त प्राध्यापकों ने डॉ. पाण्डेय की हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलसचिव के रूप में पदस्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?