
‘एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत’ की भावना के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने गाया राष्ट्रगीत
अर्जुन्दा, 25 सितंबर 2026। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा, जिला बालोद में विद्या भारती के ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने एक साथ एक स्वर और एक ताल में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा ‘एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत’ के भाव को जागृत करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण दिखाई दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता, पर्यवेक्षक श्री योगेश्वर साहू, IQAC प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति, NSS प्रभारी श्री किशोर कुमार टण्डन, श्री मोहित कुमार साव, खेल प्रभारी श्री त्रिदेव, सुश्री प्रभा शर्मा, पुस्तकालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, एल्युमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री यशवंत कुमार टण्डन सहित समस्त अतिथि व्याख्याता, कार्यालयीन कर्मचारी एवं 102 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
