सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रिसाली, । शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को संतुलित आहार, पौष्टिक अनाज, मिलेट्स तथा एनीमिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो. निवेदिता मुखर्जी ने मिलेट्स के पोषण महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी सहित अन्य मोटे अनाजों को दैनिक आहार में शामिल करने से भोजन की पोषण गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ममता ने एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक आहार में आयरन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मिलेट्स एवं पौष्टिक अनाजों के स्वास्थ्यवर्धक महत्व की जानकारी देते हुए इनके नियमित सेवन को प्रोत्साहित किया।

डॉ. ममता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाकर एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन का हिस्सा बनाने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. निवेदिता मुखर्जी, प्रो. नूतन कुमार देवांगन, डॉ. लिनेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. पूजा पांडेय, प्रो. शंभू प्रसाद निर्मलकर, श्रीमती विनीता, डॉ. रितु श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह सहित कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?