साइंस कॉलेज दुर्ग में बाल अपराध और बाल न्याय पर अतिथि व्याख्यान

Spread the love

समाजकार्य विभाग के आयोजन में विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम और बाल अपराध से जुड़े कानूनों की दी जानकारी

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग के समाजकार्य विभाग द्वारा रूसा 2.0 के अंतर्गत 5 सितंबर 2026 को विवेकानंद हॉल में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के आदेशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बालोद बालक कल्याण समिति के न्यायपीठ सदस्य श्री चंद्रहास साहू रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अपराध, बाल न्यायालय तथा किशोर न्याय व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बाल अपराध से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और किशोर न्याय से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया।

मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को जटिल कानूनी विषयों को रोचक कहानियों और सहज उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इससे विद्यार्थियों को बाल अपराध और बाल न्याय व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से समझने में मदद मिली।

समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग परिषद का गठन

कार्यक्रम के दौरान समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग परिषद का गठन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वशासी प्रकोष्ठ नियंत्रक एवं भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत कौर सलूजा उपस्थित रहीं।

समाजशास्त्र विभाग परिषद में प्रिया सिंह (एमए तृतीय सेमेस्टर) को अध्यक्ष, चंद्रमणि (एमए प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, कोमल सिंह (एमए प्रथम सेमेस्टर) को सचिव, जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद आदिल (एमए तृतीय सेमेस्टर) को मीडिया प्रभारी तथा दुष्यंत (एमए तृतीय सेमेस्टर) को सांस्कृतिक प्रभारी बनाया गया।

वहीं समाजकार्य विभाग परिषद में जिज्ञासा साहू (एमएसडब्ल्यू) को अध्यक्ष, वैभव सोनकर (एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, द्रविड़ देशमुख (एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर) को सचिव तथा किंजल धनवारे (एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर) को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती उमा आडिल ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. एलिजाबेथ भगत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाजकार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक निखिल देशलहरा, डॉ. रीना ताम्रकार, शालिनी मेश्राम, डॉ. दीपा बाईन एवं डॉ. आसावरी हिरवे सहित एमए और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?