विधि विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 10 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

Spread the love

रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-3 (तृतीय श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पदों के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 6 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। पदों का विवरण आरक्षण नियमों के अनुसार तय किया गया है, हालांकि आवश्यकता अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, परीक्षा पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क एवं अन्य आवश्यक जानकारियाँ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट
vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित एस.एल.पी. (सिविल) क्रमांक 19668/2022 में पारित आदेशों के अधीन होगी।
विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-समय पर व्यापम की वेबसाइट पर जाकर अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?