
दुर्ग। गांव में बारात परघनी में नाच करने के दौरान अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई।प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ज्ञानचंद देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मैकेनिक का काम करता है। 6 फरवरी को पाटन से ग्राम मचांदूर बारात में आया हुआ था। रात लगभग 10:00 बजे बारात परघनी हो रहा था।इस दौरान कुछ लोग नाच रहे थे। दुर्गा देवांगन के घर के पास तीन अज्ञात लड़के जो दुर्गा प्रसाद के रिश्तेदार है वहां पर नाच रहे थे।इस दौरान प्रार्थी ने उन्हें ठीक से नाचने की बात कहा
इस पर नाराज होकर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की थी।

