व्यापम की जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा में 18084 परीक्षार्थी उपस्थित

Spread the love

दुर्ग। व्यापम की जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 आज दोपहर 12.00 बजे से 2015 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए दुर्ग जिले के समन्वयक डॉ. एस.एन. झा ने बताया कि आज दुर्ग जिले में 77 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 18084 परीक्षार्थी उपस्थित रहें तथा 10151 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। डॉ. झा ने बताया कि दुर्ग जिले में 28235 अभ्यार्थियों ने अमीन भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन किया गया था। समन्वय केन्द्र के सहायक समन्वयक डॉ. ए.के. खान एवं डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि आज आयोजित परीक्षा में समन्वय केन्द्र की ओर से 77 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इसी प्रकार नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन द्वारा भी 77 परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इस प्रकार कुल 154 पर्यवेक्षकों की निगरानी में 77 परीक्षा केन्द्रों पर सफलता पूर्वक परीक्षा आयोजित की गयी।

सहायक समन्वयक डॉ. एस.डी. देशमुख एवं डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार व्यापम के निर्देशों के मुताबिक सभी परीक्षा केन्द्रों में ठीक 11.30 बजे प्रवेश द्वार केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में बंद कर दिया गया था। 11.30 बजे तक उपस्थित सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रवेश दिया गया। व्यापम के निर्देशानुसार प्रातः 11.30 बजे मुख्य द्वार बंद होने के समय विडियोग्राफी करायी गयी। आज परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने बिना पॉकेट वाला स्वेटर पहना था, जिसे पृथक कर पुलिस कर्मी द्वारा परीक्षार्थियों की जांच की गयी। परीक्षार्थियों की वेशभूषा के रंग अथवा आधी बांह वाले हल्के रंग के शर्ट अथवा कुर्ता पहनने संबंधी किसी भी प्रकार के विवाद किसी भी सेंटर पर रिपोर्ट नहीं हुआ।

सहायक समन्वयक डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. सुनीता मैथ्यू डॉ. उषा साहू, डॉ. सतीष सेन, डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज, डॉ. प्रदीप जांगड़े, डॉ. अम्बरीश त्रिपाठी आदि को 11-11 परीक्षा केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति लेना तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात् सामग्री संग्रहण का कार्य शामिल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 3.00 बजे पहले परीक्षा केन्द्र की परीक्षा सामग्री युक्त पेटी संग्रहण केन्द्र साईंस कालेज, दुर्ग पहुंची तथा इसके पश्चात् लगातार विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से परीक्षा सामग्री पर्यवेक्षक कमांक 01 द्वारा देर शाम तक जमा होती रही। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्री भोंसले तथा श्री अभिषेक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?