
दुर्ग। शासकीय वि. या. ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के समाजकार्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि के उद्देश्य से जैव विविधता पार्क, तालपुरी का शैक्षणिक अवलोकन दौरा आयोजित किया गया।
अवलोकन दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों को पार्क में उपलब्ध विभिन्न वनस्पतियों एवं जैव विविधता के संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति समुदाय की भूमिका को समझा। समाजकार्य के दृष्टिकोण से विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता किस प्रकार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने स्थल का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी संकलित की तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिला।
समाजकार्य विभाग द्वारा आयोजित यह शैक्षणिक गतिविधि विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, अवलोकन कौशल एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास की दिशा में उपयोगी रही।
वन मण्डलाधिकारी दुर्ग श्री चंद्र कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार सिंह के सहयोग से विभागाध्यक्ष, डॉ. एलिजाबेथ भगत एवं अतिथि प्राध्यापक I निखिल देशलहरा के मार्गदर्शन में सफल हुआ।
