पूजा हेगड़े एक बार फिर अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह मल्टी-कलर फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी और अनबटन डेनिम शॉर्ट्स में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनका यह नया अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
तस्वीरों में पूजा का ‘बोहो-चिक’ लुक देखने को मिल रहा है। बिकिनी के साथ कैरी किए गए डेनिम शॉर्ट्स उनके फिट और टोन्ड एब्स को खास अंदाज में फ्लॉन्ट कर रहे हैं। अलग-अलग पोज़ में अभिनेत्री कभी क्यूट स्माइल देती दिखीं तो कभी इंटेंस लुक के जरिए अपने सिजलिंग अंदाज से फैंस का दिल जीतती नजर आईं।
मिरर सेल्फी और स्टाइलिश पोज़ ने पूजा के कॉन्फिडेंस को और भी आकर्षक बना दिया। उन्होंने हल्के मेकअप के साथ बालों को मेसी वेवी स्टाइल में खुला रखा, जो उनके पूरे लुक को नेचुरल और ट्रेंडी टच दे रहा है। वहीं लाल रंग के लंबे ईयररिंग्स ने उनके फैशन स्टेटमेंट को और खास बना दिया।
पूजा हेगड़े का यह कातिलाना अवतार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिटनेस व स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाली हैं।




