साईंस कालेज, दुर्ग में विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब दुर्ग विजन के सहयोग से किया गया पर्यावरण मित्र कर्मचारियों का सम्मान

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में आज 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पौधा रोपण के साथ-साथ लायंस क्लब दुर्ग विजन के सहयोग से महाविद्यालय के 4 पर्यावरण मित्र कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों में ओंकार साहू, नारायण यादव, दुष्यंत पटेल एवं लीलाधर साहू शामिल थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में लायंस क्लब के सहयोग से स्टूडेंट लायंस क्लब की स्थापना गतवर्ष से की गयी है। इसी क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थी वर्ष भर समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित करते रहते है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पुरस्कृत होने वाले सभी कर्मचारी वर्षभर महाविद्यालय परिसर में प्रत्येक वृक्ष एवं पौधे की देखभाल करते है। उनके इसी कार्य की सराहना तथा अन्य कर्मचारियों को मोटिवेट करने के लिये आज पर्यावरण दिवस पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लायंस क्लब दुर्ग विजन के लायन एम.जे.एफ. पी.बी. सक्सेना ने बताया कि आज क्लब के सदस्यों ने साईस कालेज, दुर्ग प्रांगण स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में लगभग 10 पौधों का रोपण कर इसकी देखभाल की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। पौधा रोपण करने वालों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह, शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य डॉ. रिचा ठाकुर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. एस.डी. देखमुख, डॉ. संजू सिन्हा, डॉ. सीतेश्वरी चन्द्राकर, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत दुबे, डॉ. मीना मान आदि शामिल थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेटस, लायंस स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष रूचि देशमुख तथा कोषाध्यक्ष अर्जुन सोनकर भी उपस्थित थे। लायंस क्लब दुर्ग विजन की ओर से डॉ. रूचि सक्सेना, श्रीमती विनती अग्रवाल, श्रीमती विभा गुप्ता तथा बी.आई.टी के इलेक्टीकल विभाग के प्राध्यापक डॉ. श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक, डॉ. वी.के. गुप्ता ने पर्यावरण दिवस के महत्व का विस्तार से विश्लेषण किया तथा मध्य प्रदेश में बी.डी. कैफे की अवधारणा की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने साल के प्रत्येक दिवस को पर्यावरण दिवस मनाने पर बल देते हुए कहा कि हममें से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ के अनुसार पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित प्राध्यापकों में डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. के. प‌द्मावती, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. लाली शर्मा, डॉ. प्रशांत दुबे, डॉ. मोतीराम, डॉ. सीतेश्वरी चन्द्राकर, डॉ. एस.डी. देशमुख, डॉ. संजू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं एन.सी.सी. कैडेटस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?