
दुर्ग। इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशालीनगर, भिलाई, जिला-दुर्ग में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में म्यूजिकल फिजिकल एक्टिविटी एवं योग कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा शनिवार, 29 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त, तथा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। विदित है कि महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग ने 30 अगस्त को पासिंग बॉल व डॉज बॉल भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम को “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम से जोड़ा गया। यह आयोजन युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक प्रसन्नता, तनाव प्रबंधन तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि म्यूजिकल फिजिकल एक्टिविटी जैसे मनोरंजक एवं ऊर्जावान व्यायाम विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी उपयोगी हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियां तनाव प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं व्यायाम को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के लिए स्माइल फाउंडेशन एकेडमी से योग ट्रेनर श्री पंकज यादव को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने प्रतिभागियों को म्यूजिकल फिजिकल एक्टिविटी एवं योग की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं स्टॉफ सदस्य डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. संजय कुमार दास, डॉ. नीता डेनियल, डॉ. श्रीमती मेरिली राय, डॉ. श्रीमती रबिन्दर छाबड़ा, डॉ आरती दीवान, डॉ. एम.एस. पटेल, श्रीमती सुशीला शर्मा, डॉ. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमती अल्पा श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी डॉ यशवंत देशमुख, डॉ. श्रीमती चाँदनी मरकाम, डॉ अत्रिका कोमा, डॉ. अमृतेष शुक्ला, डॉ. श्रीमती रमा बैनर्जी , डॉ नीता गुप्ता एवं डॉ. खेमराज चंद्राकर सहित महाविद्यालय के कार्यालीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन क्रीड़ा अधिकारी श्री यशवंत कुमार देशमुख द्वारा किया गया , संचालन डॉ. मिनाक्षी भारद्वाज ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापित डॉ अल्पा श्रीवास्तव ने किया। विद्यार्थियों और स्टॉफ सदस्यों ने म्यूजिकल फिजिकल एक्टिविटी एवं योग की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल, योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करते हुए “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

