ठेले पर गुपचुप खाना 25 लोगों के लिए बना अभिशाप, अचानक बिगड़ने लगी तबियत, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती, फिर जो हुआ….स्वास्थ्य विभाग ने की ये अपील…..

Spread the love

 

दुर्ग। जिले के ग्राम बेलौदी में ठेले से चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई और गांव पहुंचकर लोगों की जांच शुरू की।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुनेश्वर कठौतिया के निर्देशन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश मिर्झा, सेक्टर पर्यवेक्षक उत्तम मधुकर और मितानिनों की टीम ने गांव पहुंचकर हाउस-टू-हाउस सर्वे शुरू किया। टीम ने मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन रेफर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए बासी भोजन एवं बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?