साय का बड़ा ऐलान:  छत्तीसगढ़ कर्मचारियों का बड़ा DA, अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए नई साल की बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत DA मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अधिवेशन से ऐलान, कर्मचारियों को मिला भरोसा

प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में उन्हें केंद्र से आए पदाधिकारियों से भी चर्चा का अवसर मिला। सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र के बराबर DA देने का निर्णय किया है। वहीं अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से गंभीर चर्चा की जाएगी।

कई राज्यों से आगे निकला छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्य अब भी केंद्र के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के हित को प्राथमिकता देते हुए केंद्र के समान DA देने का फैसला किया है। सरकार आगे भी कर्मचारियों के हित में समय-समय पर आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?