हिंदी दिवस पर नेहरू महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

निबंध, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़ में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर के दिशा-निर्देशन तथा संयोजक डॉ. श्रीमती आशा चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

   कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. नीता राजपूत, डॉ. येशुक्रिति हजारे एवं नीलम सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी, श्री गुलशन सिंह एवं श्री एच.आर. पदमें उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
निबंध प्रतियोगिता में एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के आशु सिंह ने प्रथम, पीयूष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर एम.एससी. बॉटनी प्रथम सेमेस्टर के निखिल सहारे एवं एम.ए. अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की बबीता मेश्राम रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के पीयूष यादव ने प्रथम, बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर के युवराज सिंह महावर ने द्वितीय तथा एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के आशु सिंह एवं दीक्षा भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

     रंगोली प्रतियोगिता में एम.ए. अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर की उर्वशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर की चित्ररेखा यादव एवं पीयूष यादव रहे, जबकि तृतीय स्थान एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के दीपक साहू ने प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने तथा साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने तथा अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?