शा. वी. वाय. टी. कॉलेज, दुर्ग के एनसीसी यूनिट के 7 विद्यार्थियों का भारतीय सेना की अग्निवीर सेवा में चयन

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 2025-26 के घोषित परिणामों में साइंस कॉलेज, दुर्ग के 37 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के 8 होनहार कैडेटों ने सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

चयनित विद्यार्थियों में भगवत, रितेश कुमार, भवेश ठाकुर, गोविंद साहू, इमरान अली , रोहन निषाद एवं लव दुबे शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट हैं।

विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए तीन चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट लिया गया। तीनों चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर सेवा में हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे एवं एनसीसी यूनिट के प्रशिक्षकों ने कैडेटों की लगन, अनुशासन और दृढ़ निश्चय की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रोत्साहित करेगी।

लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे ने बताया महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट से प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का चयन अग्निवीर सेवा में हो रहा है तथा अब तक 15 से अधिक कैडेट भारतीय सेना में भर्ती हो चुके हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

यह सफलता महाविद्यालय एवं क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में और अधिक युवाओं को भारतीय सेना में सेवा देने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?