*धुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व विधायक ललित चन्द्राकर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक* 

Spread the love

*”बूथ जीता तो चुनाव जीता” – किरण सिंह देव* 
*”हर कार्यकर्ता कमल खिलाने को संकल्पित” – ललित चन्द्राकर*

*धुमका, 26मई 2026।*राजनांदगांव  धुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक तथा छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चन्द्राकर जी धुमका पहुंचे।

दोनों वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा सहित सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा*, _”धुमका में कमल खिलाना है तो बूथ स्तर तक हमें मजबूती से काम करना होगा। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। नगर पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनने से यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता, इस मंत्र को लेकर हमें आगे बढ़ना है।”_

बैठक में विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा, _”धुमका की जनता बदलाव के लिए तैयार है। हमारी अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा जी एवं सभी पार्षद प्रत्याशी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अंतिम समय तक पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ फील्ड में डटे रहें। भाजपा की जीत, धुमका की जनता की जीत होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के परिश्रम से यहां प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा।”_

*चुनावी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा* 
बैठक में बूथ प्रबंधन को सशक्त करने, मतदाता सूची का सूक्ष्म अवलोकन, डोर-टू-डोर संपर्क योजना और मतदान दिवस की संपूर्ण तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आवाहन किया।

*ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित* 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, धुमका मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी, मंडल महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिला व मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं सह-प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सहित बड़ी संख्या में जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?