शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में SC/ST प्रकोष्ठ द्वारा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रिसाली। शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में 06 मई 2026 को प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में SC/ST प्रकोष्ठ द्वारा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, SC/ST प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ममता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, स्केल, रबर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को सहयोग प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

SC/ST प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. ममता ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के हित में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल उनकी पढ़ाई में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?