हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: दुर्ग के तामस्कर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और जिला परिवहन विभाग दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता बन गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एल. लकड़ा (आरटीओ) ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर परिवहन विभाग से सनत कुमार जांगड़े (परिवहन निरीक्षक), अभिलाष सिंह, सुभाष बंजारे, बसंत कुमार साहू एवं उज्जवल शर्मा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए.के. खान, क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना मान, तरूण कुमार साहू, सुदेश कुमार साहू, निखिल देशलहरा, गोविन्द गुप्ता, डॉ. कुंदन जांगड़े, शहबाज अली सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हरीश कुमार साहू, द्रविन कुमार, मिनेश यादव, मोहम्मद अयान, निमेश कुमार, राधिका, नम्रता एवं संघप्रिया सहित लगभग 150 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?