साईंस कालेज, दुर्ग में लायंस क्लब दुर्ग विजन का स्टूडेंट क्लब के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हुए शामिल

Spread the love

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के भूगर्भशास्त्र के सहयोग से लायंस क्लब दुर्ग विजन के स्टूडेंट क्लब का शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में शपथ अधिकारी जीईटी कॉडिनेटर पीएमजेएफ लायंस अनिल अग्रवाल ने क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण करने वाले छात्र पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में कु. रूचि देशमुख, सचिव के रूप में कु. फाल्गुनी साहू तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अर्जुन सोनकर ने शपथ ली। विद्यार्थियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित इस स्टूडेंट क्लब शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में साईस कालेज, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने क्लब के गठन की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय समाज सेवा के क्षेत्र में इस नव स्थापित स्टूडेंट क्लब को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. देशमुख ने बताया कि लायंस क्लब दुर्ग विजन के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ लायन विजय अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नि श्रीमती लायन रेखा अग्रवाल भी उपस्थित थी। यह शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। एम.जे.पु. लायन पी.बी. सक्सेना ने शपथ अधिकारी का जीवन परिचय दिया तथा स्वागत गीत लायन दुर्गेश नंदिनी दुबे ने प्रस्तुत किया। एम.जे.एफ लायन आर. के. वर्मा द्वारा कार्यक्रम आरंभ की घोषणा के साथ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों के रूप में रिजन चेयर पर्सन एम.जे.एफ. लायन राजकुमार शर्मा, जोन चेयर पर्सन लायन शारदा तिवारी एवं रिजन की प्रथम महिला लायन शोभा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम प्रभारी लायन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट किया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात् स्टूडेंट क्लब के सभी सदस्यों को क्लब की गतिविधियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। शपथ अधिकारी पी. एम. जे. एफ लायन अनिल अग्रवाल जीईटी कॉडिनेटर ने अपने संबोधन में लायंस क्लब के सेवा आदर्शों, अनुशासन तथा समाज में सक्रिय सहभागिता पर प्रकाश डाला। कार्यकम का सफल संचालन लायन रूचि सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पी.एम.जे.एफ. लायन मीनाक्षी अग्रवाल लायन पी.बी. सक्सेना, लायन विशाल राजहंस, डॉ. संजय जैन, डॉ. श्रेणिक नाहटा, लायन विनती अग्रवाल, लायन हेमंत साहू, लायन अमित जिज्ञासी, लायन दीपा जिज्ञासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में रूचि देशमुख, फाल्गुनी साहू अर्जुन सोनकर, संजना श्रीवास्तव, छवि परमार, मानषी जंघेल, झलक मिश्रा, नेहा कुर्रे, चेतना गायकवाड, निशा, लुकेश्वरी, जयंती बाघ, पायल जैन, डोमेश कुमार जायते, प्रज्ञा गजभिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?