अर्जुंदा महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Spread the love

अर्जुंदा, 21 फरवरी 2026। रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वर्षभर की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सूर्यकांत गजेंद्र (जन भागीदारी अध्यक्ष) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. समीर दशपुत्रे, सहायक प्राध्यापक गणित, तुलाराम शासकीय महाविद्यालय उतई रहे। अतिथि के रूप में आलोक तिवारी एवं मनीष ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने तथा महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वर्षभर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित विश्व एड्स दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत क्विज, भाषण, कार्टून, निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक/फ्लैश मॉब एवं जागरूकता रैली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री मोहित कुमार साव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रभा शर्मा (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य) द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ. प्रीति ध्रुवे (सहायक प्राध्यापक, जंतु विज्ञान) ने किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. दीपिका, डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति (सहायक प्राध्यापक, हिंदी), डॉ. कुसुम देवांगन (अतिथि व्याख्याता, वाणिज्य) एवं डॉ. मिली चंद्राकर (अतिथि व्याख्याता, भूगोल) सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?