कवर्धा में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

Spread the love

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कवर्धा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप 18 फरवरी 2026 (बुधवार) एवं 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को आयोजित होगा।

18 फरवरी को चौहान ऑटोमोबाइल एलएलपी द्वारा भर्ती
पहले दिन 18 फरवरी को चौहान ऑटोमोबाइल एलएलपी, मारुति सुजुकी एरेना (ब्रांच कवर्धा, बायपास रोड, पदमनाभपुर, दुर्ग) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती किए जाने वाले पदों में –
सर्विस एडवाइजर (04 पद)
टेक्निकल एडवाइजर (02 पद)
टेक्नीशियन (02 पद)
सेल्स एग्जीक्यूटिव (03 पद, जिसमें 1 पद महिला हेतु आरक्षित)
शैक्षणिक योग्यता संबंधित तकनीकी ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा तथा सेल्स पद हेतु स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 11,000 रुपये से 17,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

19 फरवरी को पुखराज एग्रो टेक लिमिटेड में अवसर
दूसरे दिन 19 फरवरी को पुखराज एग्रो टेक लिमिटेड, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
भर्ती पद –
सेल्स ऑफिसर (35 पद)
सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (20 पद)
शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं/स्नातक उत्तीर्ण तथा 0-1 वर्ष का अनुभव निर्धारित है। आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्षेत्र कवर्धा जिला रहेगा।

निःशुल्क रहेगा प्लेसमेंट कैंप
जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति निजी क्षेत्र में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट http://erojgar.cg.gov.in� का अवलोकन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?