हुड़को में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ढहाए गए

Spread the love

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण-मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जोन-5 में चली जेसीबी, अतिक्रमण हटाया गया

इसी क्रम में सोमवार को जोन-5 अंतर्गत हुड़को क्षेत्र की मुख्य सड़क पर अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अवैध बोर्ड हटाया गया

कार्यवाही के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए पैथोलॉजी लैब के बोर्ड को भी हटाया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बोर्ड सड़क दृश्यता को प्रभावित करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस अभियान में सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार, विनोद यादव, गेंद प्रसाद सहित राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?