06 फरवरी को दुर्ग जिले में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागू सम्मेलन के मद्देनज़र भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

Spread the love

06 फरवरी को दुर्ग जिले में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागूसम्मेलन के मद्देनज़र भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग व्यवस्था तय

दुर्ग। जिले में 06 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागू किया गया है।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंधसम्मेलन अवधि के दौरान 06 फरवरी को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

▪️ ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहनअग्रसेन चौक → इंदिरा मार्केट → पटेल चौक → गंजपारा → पुलगांव चौक → राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट → चौपाटी टर्निंग → उतई तिराहा → जेल रोड → महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे।▪️ सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहनठगड़ा बंध पुल → जेल तिराहा → समृद्धि मार्केट → साईं द्वार → राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।

Y शेप ब्रिज दुर्ग से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहनमालवीय नगर → राजेन्द्र प्रसाद चौक → चर्च चौपाटी टर्न → साईं द्वार → कासिरिडीह → जेल तिराहा → महाराजा चौक → पद्मनाभपुर मार्ग से जाएंगे।

बसों हेतु रूट एवं पार्किंग व्यवस्था▪️ रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसेंधमधा ओवरब्रिज से पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी और वहीं से क्रमवार सवारी लेकर रवाना होंगी।

▪️ राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसेंपुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग कर जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।

▪️ पाटन, रानीतरई, धमतरी जाने वाली बसेंमहिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग कर वहीं से प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?