मुख्यमंत्री का OSD बनकर प्रोफेसर को धमकाया, पत्नी से मामला नहीं सलटाया, तो अच्छा नहीं होगा, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रायपुर 17 दिसंबर 2025। रायपुर में ठगी का एक अनूठा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री का OSD बनकर प्रोफेसर से ठगी का प्रयास किया गया।पूरा मामला राजधानी रायपुर का है। जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) बनकर फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर उपयोगकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन्स थाना की पुलिस मामले में जांच कर रही है।पीड़ित का नाम चिंतामणी पंडा (40) है जो रायपुर शिवानंद नगर में रहते हैं। आंजनेय यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक चिंतामणि के पास 15 दिसंबर को कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बताते हुए सबक सिखाने की धमकी दी।

फोन करने वाले ने कहा कि अगर पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद नहीं खत्म किया, तो ठीक नहीं होगा। साथ ही पत्नी के आवेदन को बड़े अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन तक भेजने की भी बात कही गयी। जब पीड़ित ने अपने स्तर से पड़ताल की, तो पता चला कि कॉल करने वाला मुख्यमंत्री का ओएसडी नहीं, बल्कि कोई और है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने कॉल लॉग और ट्रूकॉलर की फोटो पुलिस को सौंपी है, जिन्हें डिजिटल साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?