इग्नू की टर्म एण्ड परीक्षा 01 जून से आरंभ, 76 वर्षीय कांति लाल विश्वकर्मा भी हो रहे

Spread the love

दुर्ग।इंदिरा गांधी नेशनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) नई दिल्ली की टर्म एण्ड परीक्षा 01 जून से दो पालियों में साईस कॉलेज, दुर्ग स्थित अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 में आरंभ हो चुकी है इस परीक्षा में अन्य विद्यार्थियों के साथ साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त मैनेजर 76 वर्षीय कांति लाल विश्वकर्मा भी एम.एससी इण्डिस्टीयल सेफ्टी पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल हो रहे है। यह जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केन्द्र कमांक 1503 शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि श्री कांति लाल विश्वकर्मा इससे पूर्व बी. आई.टी, दुर्ग से एम.टेक की उपाधि भी प्राप्त कर चुके है। इनके अलावा इग्नू में अनेक ऐसे परीक्षार्थी है, जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है।

इग्नू अध्ययन केन्द्र के सहायक समन्वयक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ. जी.एस. ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी, जानकारी के अनुसार इग्नू की टर्म एण्ड परीक्षा 01 जून से आरंभहोकर 19 जुलाई तक संचालित होगीं। इन परीक्षाओं में बी.ए., बी.कॉम., बीएससी, एम.ए., एमकॉम, एम.एस.डब्ल्यू, बी.सी.ए., एम.सी.ए., एम.ए. भगवत गीता, एम.ए. ज्योतिष तथा विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सटिर्फिकेट तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शामिल है। जिन विषयों में प्रोजेक्ट जमा करना अनिवार्य है, उन विषयों के प्रोजेक्ट भी 30 जून तक इग्नू अध्ययन केन्द्र से अग्रेषित कराकर रायपुर अथवा दिल्ली भेज सकते है। इस वर्ष की परीक्षा में ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर अर्थात् एम.आर.डी. पाठ्यकम में एक पाली में 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे है।

इग्नू अध्ययन केन्द्र के मुख्य समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि इस वर्ष टर्म एण्ड परीक्षा में 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रातः कालीन पाली प्रातः 10.00 से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगी। डॉ. सुराना ने बताया कि इग्नू की वेबसाइट पर टाईम टेबल को डेट शीट के रूप में प्रदर्शित किया गया है, वहीं परीक्षा में प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड को हॉल टिकट के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?