राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कलेक्टर ऑफिस में विरोध प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज करवाई

Spread the love

दुर्ग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग द्वारा मुंबई के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज के विभिन्न सदस्यों ने राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर ऑफिस दुर्ग में विरोध प्रदर्शन किया एवं एडिशनल कलेक्टर श्रीमती एस थॉमस को एक ज्ञापन देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम का सौंपा, और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सिटी कोतवाली दुर्ग नगर निरीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा और एफ आई आर दर्ज भी कराया गया। इस अवसर पर सरयूपारीण ब्राम्हण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, छत्तीश गढ़ी ब्राह्मण समाज,गौड़ ब्राह्मण समाज, राजस्थानी ब्राह्मण समाज, पंजाबी ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, ओड़िया ब्राह्मण समाज, सहित समस्त ब्राह्मण समाज के सदस्य गण विरोध प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा जो ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक बात कही उससे पूरे देश का ब्राह्मण समाज की भावना को लेकर काफी आहत हैं। ब्राह्मण समाज सदैव सब समाज को साथ लेकर चलने का भाव सदैव रखता हे इनका यह बयान यह दर्शाता हे कि ये कितना घृणा रखते हैं। इनका निम्न स्तरीय बयान संपूर्ण सनातनी और ब्राह्मण समाज की भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना और जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाली टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। फिल्म निर्माता को ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता, ऐसी टिप्पणी करने वाले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग ब्राह्मण समाज की तरफ से करता हूं। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राकेश शुक्ला प्रदेश सचिव, संभागीय महासचिव दीपक मिश्रा, अजय शर्मा ,सचिव राजस्थानी ब्राह्मण समाज ,भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मी कांत तिवारी, विजय शर्मा, अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज, विनोद शारदा अध्यक्ष पंजाबी ब्राह्मण समाज , पीयूष मिश्रा पार्षद भिलाई नगर निगम, बृज मोहन तिवारी, राजेश शर्मा, मृदुला शुक्ला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्र, सुभाष चंद्र तिवारी, चंद्र शेखर पांडे,रामफल शर्मा, ज्योति शर्मा, श्याम कुमार तिवारी, सुमित शर्मा, नरेश चौरे, प्रीति राहुल दुबे, रामविलास मिश्र, योगेश ठाकुर, शुभम ओझा, श्रवण शुक्ला, अनिल शुक्ला, मोहन शुक्ला, मयंक शर्मा, अजय महाराज, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, राकेश शर्मा, रवि शर्मा, लोकेश शुक्ला, अभिषेक अवस्थी, सुनील मिश्र, लक्ष्मी नारायण दुबे, तुलेश्वर तिवारी, राकेश दुबे, हेमंत तिवारी, संजय बाजपेई, आलोक शुक्ला, शैलकिरण शुक्ला, रूपेश शर्मा, दौलत जोशी, वीणा दुबे, संतोष पांडे, सहित अन्य ब्राह्मण समाज के सदस्य गण एवं राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग के सदस्य शामिल थे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राकेश शुक्ला, पार्षद पीयूष मिश्रा, ज्योति शर्मा ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?
mls jersey shop, college-basketball-shop