मन की बात सुनने के बाद किया सकोरा का वितरण..

Spread the love

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का पूरे देश में प्रसारण हुआ। पुलगांव में भी मन की बात को जनमानस तक पहुंचाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ लक्ष्मीकांत दुबे( रज्जु दुबे) ने भाजपा कार्यकर्ताओ एवं आम जनमानस के साथ बैठकर कार्यक्रम मन की बात सुनी कार्यक्रम के समापन के तत्पश्चात सभी को सकोर (चिड़िया का पानी पीने का पात्र)वितरण किया गया।
दुबे ने बतलाया कि बढ़ती गर्मी की वजह से पशु पक्षी प्यास से मर जा रहे हैं लू लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उसे हमे बचाने के लिए आगे आना होगा। नागरिको एवं युवा पीढ़ी से गर्मी के दिनों में अपने छत पर चिड़ियों के लिए पानी रखने की बात कही।
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने छत पर चिड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी गोकुल साहू, दिनेश यादव, राहुल तिवारी ,ओमप्रकाश देशमुख, पवन चक्रधारी, गणपत साहू, पिंटू मांडवी, संदीप निषाद एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?