शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का सफल समापन

Spread the love

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का समापन आज दिनांक 23.12.2025 को किया गया। यह खेलकूद उत्सव विद्यार्थियों की शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक क्षमताओं के विकास की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख डॉ अनुपमा अस्थाना के मार्गदर्शन में एवं श्री सतीश कुमार गोटा सहायक प्राध्यापक के संयोजन और अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्री दीपक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नूतन कुमार देवांगन, श्रीमती ममता ,श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर एवं श्री वेद प्रकाश सिंह के द्वारा किया गया

दो दिवसों तक चले इस खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, त्रिटंगी दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, गोली-चम्मच दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता, रस्साकशी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, केरम एवं शतरंज जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं।

इन सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। विशेष रूप से यामिनी नेताम, यशवंत, श्रीराम सिन्हा, गौरव, स्नेहा, दीपा, आकांक्षा चतुर्वेदी, युगांत साहू, पूर्वी एवं जमुना सहित अनेक होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।
  कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद न केवल स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास भी करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर विजयी छात्र – छात्राओं का प्रोत्साहन मेडल एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण श्रीमती निवेदिता मुखर्जी, श्री नूतन देवांगन ,श्री लिनेंद्र कुमार वर्मा , डॉ.पूजा पाण्डेय,श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर, श्रीमती विनीता,डॉ. रितु श्रीवास्तव, डॉ.ममता, श्री वेद प्रकाश सिंह, श्री रोशन सिंह, एवं कर्मचारी गण श्री गुलशन कुमार देवांगन, श्री डामन लाल साहू , श्री संतोष कुमार,श्री सुखनंदन साहू ,श्रीमती रंजना कश्यप , श्री व्यास नारायण , श्रीमती जयश्री सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?