राष्ट्रीय रोजगार सेवा – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा (छत्तीसगढ़)
जिला सुकमा एवं अन्य जिलों के न्यूनतम 8वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर। कार्यालय परिसर (आई.टी.आई. कॉम्प्लेक्स), जिला सुकमा में दिनांक 02.05.2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक Kapston Facilities Management Pvt. Ltd., हैदराबाद (तेलंगाना) द्वारा 150 पदों की भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों में सिक्योरिटी गार्ड (150 पद), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (50 पद) एवं हाउसकीपिंग (70 पद) शामिल हैं।
इस प्लेसमेंट कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को हैदराबाद में रोजगार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर कैंप स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
पद विवरण:
पदनाम | पद संख्या | आयु सीमा | शैक्षणिक योग्यता | वेतन | कार्य क्षेत्र |
---|---|---|---|---|---|
Security Guard | 150 | 20 से 35 वर्ष | 8वीं से 10वीं पास | ₹17,000 – ₹20,000 | हैदराबाद |
Security Supervisor | 50 | 20 से 35 वर्ष | 12वीं पास | ₹17,000 – ₹20,000 | हैदराबाद |
Housekeeping | 70 | 20 से 35 वर्ष | 8वीं से 10वीं पास | ₹17,000 – ₹20,000 | हैदराबाद |
महत्वपूर्ण तिथि:
प्राथमिक चयन: 02 मई 2025 (आईटीआई कॉम्प्लेक्स, सुकमा)
द्वितीय चरण चयन/प्रस्तुति: 05 मई 2025 (रोजगार कार्यालय, सुकमा)
