रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा और धान उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए धान उपार्जन केंद्रों की अनुमति प्रदान की है। नए केंद्र शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे।
राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जिलों और विकासखंडों में नए धान उपार्जन केंद्रों के संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपने नजदीकी स्थान पर धान बेचने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे उपार्जन केंद्रों पर होने वाली भीड़ और किसानों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम होगी।
किसानों को मिलेगी राहत
नए धान उपार्जन केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाना है। संबंधित क्षेत्र के किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने धान का उपार्जन इन नए केंद्रों पर करा सकेंगे।
सरकार द्वारा जारी आदेश में शामिल जिलों, विकासखंडों और नए धान उपार्जन केंद्रों की पूरी जानकारी सूची में दी गई है। किसान अपने क्षेत्र का नाम देखकर नए केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां देखें नए धान उपार्जन केंद्रों की पूरी लिस्ट
नए धान उपार्जन केंद्रों की जिलेवार सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।


